दो नेपाली महिला तस्कर चरस के साथ गिरफ्तार
जिले के तूतीवारी थाना क्षेत्र में दोनों महिलाओं को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे नेपाल से चरस लेकर गोरखपुर अपने किसी ग्राहक को आपूर्ति करने जा रही थी। दोनों के कब्जे से जब्त की गई चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब बीस लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राम स्वरूप ने यहां संवाददाताओं को बताया कि दोनों नेपाल की निवासी हैं और नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले वहीं के एक गिरोह की सक्रिय सदस्य हैं।
स्वरूप के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ये पिछले तीन-चार सालों से नेपाल से मादक पदार्थ लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के अलावा बिहार और दिल्ली में आपूर्ति करती थीं।
उन्होंने कहा कि दोनों से पूछताछ में उनके गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications