सिवनी में वाहन ने 7 को कुचला, 2 की मौत
केवलारी थाने के प्रभारी एम. ए. कुरैशी ने बताया कि मंगलवार की शाम को खरेलांजी गांव के शासकीय विद्यालय की छुट्टी होने के बाद दो शिक्षिकाएं सारिका पांडे व संजू राय व छात्र सड़क किनारे खड़े थे तभी तेज रफ्तार से आ रही बुलैरो ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों शिक्षिकाओं की मौत हो गई।
कुरैशी ने बताया कि शिक्षिकाओं और छात्रों को रौंद कर भाग रहे वाहन को रोकने वाले छात्रों को भी चालक ने रौंद दिया। बुलैरो चालक ने कुल पांच छात्रों को रौंद दिया, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए नागपुर भेजा गया है। वहीं तीन छात्रों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। वाहन कुछ आगे जाकर पलट गया मगर चालक फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications