मैसूर में वाहन तालाब में गिरा, 26 मरे (लीड-1)
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वाहन नानजांगुड़ के मंदिर कस्बे से पांडवापुरा आ रहा था, तभी यह मैसूर से 12 किलोमीटर दूर मंदाकल्ली गांव में दुर्घटना का शिकार हो गया।
मैसूर के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद ने आईएएनएस को बताया, "कृष्णा राजेंद्र अस्पताल में 26 शवों को लाया गया है।" उन्होंने कहा कि मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। दो महिलाएं तैरकर किनारे पहुंचीं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही हादसे के शिकार लोगों के करीबी अस्पताल और मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि चालक से पूछताछ के बाद दुर्घटना के कारणों का पता लग सकेगा। ऐसा मालूम पड़ता है कि चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया था।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू में मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications