समग्र अधिवेशन में हेलीकॉप्टर से जाएंगे प्रधानमंत्री और सोनिया!

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां बुराड़ी में 18 से 20 दिसम्बर के बीच होने वाले पार्टी के समग्र अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए हेलीकॉप्टर से आ सकते हैं। इस अधिवेशन में करीब 15,000 से 20,000 पार्टी कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के बुराड़ी में होने वाले अधिवेशन के दौरान लोगों को असुविधा से बचाने के लिए दोनों नेता हवाई मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी की विषयों की समिति आर्थिक, राजनीतिक और विदेशी मामलों पर विचार के लिए के लिए 18 दिसम्बर को बैठक करेगी। पार्टी के नेताओं ने बताया कि संसद भवन एनेक्सी में होने वाली इस बैठक में गांधी और मनमोहन सिंह शिरकत करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहित पार्टी कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, महासचिव जनार्दन द्विवेदी, कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने मंगलवार को बुराड़ी का दौरा कर समग्र अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की।

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख जे.पी. अग्रवाल और अखिल भारतीय सेवा दल के प्रमुख महेंद्र जोशी वहां उपस्थित थे।

इनके अलावा दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+