जूलियन असांजे रिहा
लंदन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे मंगलवार को जमानत पर रिहा हो गए। एक सप्ताह तक गिरफ्तार रहने वाले असांजे को लंदन की एक अदालत ने जमानत दे दी।
समाचार एजेंसी डीपीए ने असांजे के वकील के हवाले से बताया कि आस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे (39) स्वीडन से प्रत्यर्पण के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। स्वीडन में उनके खिलाफ बलात्कार के आरोप हैं, जिनमें उनकी तलाश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications