ब्रिटिश पुलिस करेगी पंजाब में धार्मिक नेता की हत्या की जांच
राष्ट्रीय सिख संगत (आरएसएस) के अध्यक्ष रुल्दा सिंह को पटियाला स्थित उनके घर के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने 28 जुलाई 2004 को हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले के 18 दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पंजाब मूल के चार ब्रिटिश नागरिकों ने हत्या को अंजाम दिया है।
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "ब्रिटिश पुलिस का एक आठ सदस्यीय दल मामले की जांच करने के लिए पंजाब पहुंचेगा। वे प्रत्यक्षदर्शियों के बयान रिकार्ड करेंगे और घटनास्थल का मुआयना करेंगे।"
इस मामले में ब्रिटिश पुलिस ने लंदन में चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि पंजाब पुलिस दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दर्शन सिंह और जगमोहन सिंह ने हत्या के लिए प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) को जिम्मेदार ठहराया है।
एक अधिकारी ने बताया, "ब्रिटेन में बीकेआई के कार्यकर्ता रुल्दा सिंह से नाखुश थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications