मप्र में 2 न्यायिक दंडाधिकारी निलंबित
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कदाचार के आरोप में दमोह में तैनात न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एम.एम. खान को उच्च न्यायालय ने सोमवार को निलंबित किया था। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय कटनी का जिला न्यायालय रहेगा। वहीं मंगलवार को सीहोर के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अतुल ठाकुर को निलंबित कर दिया गया। इनके खिलाफ भी कदाचार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। ठाकुर का निलंबन अवधि में मुख्यालय रायसेन का न्यायालय रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications