फ्रांस 1 जनवरी से लगाएगा गूगल कर
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गूगल कर के रूप में फ्रांस की कम्पनियों को ऑनलाइन विज्ञापन पर होने वाले कुल खर्च का एक फीसदी देना होगा।
इस कर का नाम गूगल कर इस लिए रखा गया क्योंकि इसकी शुरुआत ऑनलाइन सर्च इंजन 'गूगल' और इसके प्रतियोगियों पर प्रत्यक्ष कर लगाने की सोच के साथ हुई थी।
नए कर को हालांकि फ्रांस के संसद के दोनों सदनों से अनुमोदन मिल चुका है, लेकिन इस पर अंतिम मुहर लगनी अभी बाकी है। जानकारों को पूरी उम्मीद है कि यह विधेयक कानून बन जाएगा।
इस साल के शुरू में फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने गूगल और उसकी प्रतियोगी कम्पनियों पर अलग से कर लगाने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications