ब्रिटेन की सबसे बड़ी, घातक परमाणु पनडुब्बी पेश

लंदन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की शाही नौसेना की नई मारक पनडुब्बी एचएमएस एम्बुश एक ऐसे नाभिकीय रिएक्टर लैस है जो एक छोटे शहर को प्रकाशित कर सकता है और 1,000 मील से भी अधिक दूरी पर स्थित शत्रु को नेस्तनाबूद करने के निर्देश दे सकता है।

यह पनडुब्बी आपात स्थिति में अपने चालक दल के 98 सदस्यों के लिए समुद्र जल से ऑक्सीजन व पीने का शुद्ध जल भी बना सकती है।

अमेरिकी अंतरिक्ष शटल से भी जटिल यह पनडुब्बी एम्बुश एक फुटबॉल के मैदान की पिच की तरह 291 फीट लम्बी और चार डबल-डेकर बसों जितनी चौड़ी व 12 मंजिल ऊंची है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक पनडुब्बी का नाभिकीय शक्ति सम्पन्न इंजन उसकी गति में 20 समुद्री मील की वृद्धि कर सकता है। इस तरह यह पनडुब्बी प्रतिदिन 500 मील की यात्रा कर सकती है।

स्विफ्टश्योर और ट्राफ्लागर समुद्री पनडुब्बियों से आकार में 50 प्रतिशत बड़ी होने के बावजूद एम्बुश से बहुत कम शोर होता है। इसके नोदक बहुत शांत हैं और एक छोटी डॉल्फिन से भी कम शोर करते हैं। शत्रु के जहाजों द्वारा इसका पता लगा पाना मुश्किल है। एम्बुश 3,000 समुद्री मील की दूरी पर स्थित शत्रु के जहाजों का पता लगा सकती है।

करीब 1.2 अरब पाउंड की लागत से बना यह युद्ध पोत गुरुवार को कमब्रिया में बैरो-इन-फर्नेस में ब्रिटेन के समुद्री बेड़े में शामिल हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+