मैसूर में वाहन तालाब में गिरा, 13 मरे
बेंगलुरू, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मैसूर शहर के समीप मंगलवार को एक तालाब में वाहन गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। वाहन में 35 लोग सवार थे।
चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री एस.ए. रामदास ने पत्रकारों को बताया कि यहां से 130 किलोमीटर दूर मैसूर के बाहरी इलाके मंदाकल्ली गांव स्थित दलावयिकेरे तालाब से 10 शवों को निकाला गया है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
मैसूर के विधायक रामदास ने बताया कि वाहन नानजांगुड़ के पास मंदिर कस्बे से मैसूर आ रहा था। यह दुर्घटना शाम पांच बजे हुई।
उल्खनीय है कि हादसे के बाद पांच लोग तैरकर किनारे पर पहुंच गए और पांच लोगों को बचावकर्मियों ने बचा लिया। घायलों को मैसूर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications