हरियाणा में बनेगा 'उत्तर-दक्षिण' गलियारा
हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रनदीप सुरजेवाला ने कहा कि परियोजना से उत्तर भारत के इस सबसे पिछड़े क्षेत्र में आर्थिक विकास को तेजी मिलेगी।
इस गलियारे से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर के बीच बेहतर संपर्क कायम होगा।
लगभग 12 अरब रुपये की इस परियोजना को योजना आयोग की संस्तुति मिल चुकी है। साथ ही वह कुल लागत की 20 फीसदी राशि की मदद भी उपलब्ध कराएगा।
राजस्थान-हरियाणा सीमा पर राय मलिकपुर गांव से शुरू होने वाला यह गलियारा राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 8 (दिल्ली-जयपुर) और राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 10 (दिल्ली-हिसार) को जोड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications