चिदम्बरम की विद्रोहियों से शांति वार्ता की पेशकश
चिदम्बरम ने पूर्वोत्तर पुलिस अकादमी (नेपा) की 36वीं बैच की पासिंग आउट परेड में कहा, "केंद्र सरकार ने गत दो वर्षो से हिंसा छोड़कर शांति के साथ रहने की इच्छा रखने वाले किसी भी संगठन का स्वागत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।"
उन्होंने कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि करीब सभी समूह और संगठन सरकार द्वारा नियुक्त वार्ताकारों से बातचीत कर रहे हैं। मेरा मानना है कि सुलह हमारी पहुंच में है।"
उल्लेखनीय है कि चिदम्बरम का पूर्वोत्तर पुलिस अकादमी का यह पहला दौरा है।
पूर्वोत्तर में करीब 30 विद्रोही समूह हैं जो स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications