समय से पहले निकलें दिल्लीवासी : यातायात पुलिस
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) सत्येंद्र गर्ग ने कहा, "चीनी शिष्टमंडल की सड़क यात्रा के दौरान मार्ग बंद रहेंगे।"
चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ गुरुवार सुबह राजघाट जाएंगे। इसे देखते हुए रिंग रोड, दिल्ली गेट और आईटीओ पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है।
एक यातायात अधिकारी ने बताया, "इस दिन सुबह लोगों को राजघाट और नई दिल्ली के क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।"
गुरुवार अपराह्न् सी हेक्सागन इंडिया गेट की तरफ जाने वाले यातायात को डढ़े घंटे के लिए परिवर्तित किया जाएगा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चीनी शिष्टमंडल की यात्रा के समय अशोक रोड और कस्तूरबा गांधी मार्ग से सी हेक्सागन की तरफ का यातायात बंद रहेगा।
पुलिस को आशंका है कि तिब्बती प्रदर्शनकारी चाणक्यपुरी स्थित चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके मद्देनजर इस इलाके में सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications