सतर्कता आयोग ने सभी बड़े ठेकों का विवरण मांगा

आयोग के एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सभी मंत्रालयों के मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) को याद दिलाते हुए एक पत्र भेजा गया है कि वे सभी ठेकों (सभी निविदाओं सहित) और किए गए नागरिक कार्यो का विवरण जमा करें।

अधिकारी ने कहा कि मंत्रालयों खास तौर से सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार संबंधी कार्यो से जुड़े मंत्रालयों को इस आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

सीवीसी ने मंत्रालयों द्वारा किए गए नागरिक और विद्युत संबंधी कार्यो के भी विवरण मांगे हैं।

इस आदेश के तहत खास तौर से बहुत अधिक कीमत वाली परियोजनाओं, भुगतानों के विवरण, ठेकों के विवरण, तृतीय पक्ष निरीक्षण रिपोर्ट और निविदा दस्तावेज मांगे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+