नेपाल के पूर्व युवराज पारस गिरफ्तार

काठमांडू, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पुलिस ने मंगलवार को नेपाल के पूर्व युवराज पारस बीर बिक्रम शाह को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने पूर्व युवराज के खिलाफ यह कार्रवाई एक अभयारण्य में नेपाल के उप प्रधानमंत्री सुजाता कोइराला के दामाद रूबेल चौधरी के साथ उपद्रव करने पर की है।

पुलिस ने पूर्व युवराज (39) को पोखरा शहर के फुलबारी विश्रामस्थल से गिरफ्तार किया। पारस ने गत शनिवार को चितवन स्थित 'टाइगर टॉप्स' वन्यजीव विश्रामस्थल में शराब का सेवन करने के बाद रूबेल चौधरी के साथ उपद्रव किया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ फुलबारी चले आए थे।

राज्य द्वारा संचालित 'नेपाल टेलीविजन' के मुताबिक पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के बाद चितवन जिला लेकर आई। यहां पूर्व युवराज के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

उधर, रूबेल चौधरी ने कहा कि शनिवार रात चितवन विश्रामस्थल में पूर्व युवराज पारस के साथ उनकी बातचीत हुई थी। शराब के सेवन के पहले वह 'भद्र पुरुष' मालूम पड़े थे।

चौधरी के मुताबिक पारस ने कोइराला परिवार पर राजशाही को समाप्त करने में सहायक होने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने उनकी पत्नी, पुत्र और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, उपद्रव के बाद जारी अपने बयान में पारस ने हवा में गोली चलाने की बात स्वीकार की। उन्होंने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि चौधरी और उनके साथी ने उनका, नेपाल और उनके परिवार का अपमान किया। चौधरी ने इन आरोपों से इंकार किया है।

पुलिस ने पूर्व युवराज के खिलाफ यह कार्रवाई बढ़ते जन और राजनीतिक दबाव के मद्देनजर किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+