ओबामा की स्वास्थ्य योजना असंवैधानिक : न्यायालय
अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत के रिचमॉन्ड की जिला अदालत के न्यायाधीश हेनरी हडसन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य बीमा का प्रावधान व्यापार को नियंत्रित करने की कांग्रेस की संवैधानिक सीमाओं का उल्लंघन करता है।
न्यायालय ने यह निर्णय वर्जीनिया के अटार्नी जनरल की कुसीनेल द्वारा इस कानून को चुनौती देने के लिए दायर की गई याचिका पर दिया है।
स्वास्थ्य सुधार ओबामा प्रशासन के घरेलू एजेंडे का मुख्य बिंदू रहा है और इस विधेयक पर कई महीनों तक चली बहस के बाद इसे मार्च में कांग्रेस में पारित करके कानून बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications