मप्र में नशा मुक्ति के लिए विशेष कार्ययोजना बनेगी
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक नशा मुक्त समाज के लिए प्रदेश के सभी 50 जिलों मे सर्वेक्षण चल रहा है, अब अगली कड़ी में एक कार्ययोजना बनाई जाएगी। यह कार्ययोजना सम्बंधित जिले की आवश्यकता को ध्यान में रखकर बनेगी।
सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में स्वयंसेवी संस्था आरूषि द्वारा दिए गए प्रशिक्षण पर भी चर्चा हुई। आरूषि ने अधिकारियों को प्रशिक्षण में मूकबधिर एवं नेत्रहीन व्यक्ति के साथ किस तरह व्यवहार करें उसके तरीके बताए गए।
इस बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के आयुक्त हीरालाल त्रिवेदी ने नि:शक्तजनों की मदद के लिए सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए जो एक हेल्पलाइन की तरह काम करेगा। साथ ही नि:शक्तजन कल्याण योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications