हरदीप पुरी ने कहा था 'मेरी पगड़ी मत छुओ'

पुरी ने न्यूयार्क में पत्रकारों से कहा कि 13 नवम्बर को टेक्सास के आस्टिन के दौरे के समय उनसे हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारियों ने पगड़ी की तलाशी की मांग की थी लेकिन तलाशी ली नहीं गई थी।

पुरी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को नए नियम की जानकारी दी थी कि उन्हें अपने हाथ से पगड़ी की जांच करने की अनुमति है सुरक्षा अधिकारी सिर्फ उनके हाथों को जांच करते हुए देख सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कहा था कि मैं नियमानुसार काम करूंगा लेकिन आपको अपनी पगड़ी नहीं छूने दूंगा। सुरक्षाकर्मी नए नियमों से अवगत नहीं थे इसलिए मैंने उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारी से नए नियम की जानकारी प्राप्त करने को कहा।"

उन्होंने कहा कि तब सुरक्षा कर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारी से नए नियम की जानकारी ली। जब तक सुरक्षाकर्मी लौटकर आए तब तक 20-25 मिनट बीत गए थे। उन्हें इस बात का पता चल गया था कि दूत को अपनी पगड़ी की स्वयं जांच करने की अनुमति है। उन्होंने कहा, "महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने उन्हें अपनी पगड़ी नहीं छूने दी थी।"

'फॉरेन पॉलिसी' पत्रिका के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी भारतीय अधिकारी ने कहा कि आस्टिन के सुरक्षा अधिकारी पुरी को जांच के लिए एक कांच के केबिन में ले गए थे जहां उन्होंने पगड़ी की तलाशी की मांग की थी लेकिन पुरी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा, "पुरी ने कहा कि मैं आपको पगड़ी नहीं छूने दूंगा। आप मेरी पगड़ी नहीं छू सकते।"

भारतीय अधिकारी के मुताबिक पुरी ने सुरक्षा कर्मियों से कहा था कि आप अपने ही नियम नहीं जानते। आप नियमों को देखिए। तब सुरक्षा अधिकारी ने नियम देखे और पुरी से माफी मांगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+