इराक में मृत्युदंड का इंतजार कर रहे 835 कैदी
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक आतंकवाद के मुद्दे पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान बोलानी ने कहा कि आतंकी अपराधों के मामलों में इराक में 14,500 लोगों को सजा सुनाई गई थी। इनमें से कुछ अपराधियों को फांसी तथा कुछ को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी
बोलानी ने कहा कि देश में 835 लोग फांसी की सजा का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सरकार न्याय का पालन करने की कोशिश कर रही है।"
इराकी सरकार के प्रवक्ता अली-अल-दाबाग ने जुलाई में कहा था कि वर्ष 2005 से 2009 के बीच 230 लोगों को फांसी दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications