इंटरनेट को बेहतर, जिम्मेदार बनाने की कोशिश
शोधकर्ताओं के इस दल में अमेरिका स्थित वैश्विक दूरसंचार कम्पनी 'एटी एंड टी' की शोध इकाई 'एटी एंड टी लैब्स रिसर्च' के शोधकर्ता भी शामिल हैं।
एडीलेड विश्वविद्यालय के 'स्कूल ऑफ मैथेमेटिकल साइंसेज' के एसोसिएट प्रोफेसर मैट रफन कहते हैं, "लोग व्यापार से लेकर मनोरंजन तक विभिन्न कार्यो के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और वे उचित मूल्य देकर 24 घंटे की विश्वसनीय सेवा चाहते हैं।"
रफन कहते हैं कि इंटरनेट पर सेवाओं का आवागमन जटिल है और अलग-अलग तरह की सेवाओं में अलग-अलग तरह की जटिलताएं हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि किसी भी सड़क पर यातायात के नियंत्रण व नियमितीकरण की तरह ही इंटरनेट के जरिए मिलने वाली सेवाओं को भी सुगम बनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि कई जटिलताओं के बावजूद सूचना की मात्रा, उसकी गतिशीलता और आंकड़ों के प्रकार के आधार पर इंटरनेट सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications