कम हुआ अर्जेटीना के ग्लेशियर का आकार
ग्रीनपीस ने सांताक्रूज प्रांत के लास ग्लेशियर्स राष्ट्रीय उद्यान स्थित ग्लेशियर की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें से एक तस्वीर 1931 में ली गई थी जबकि अन्य मार्च में ली गईं। तस्वीरें बताती हैं कि वहां बर्फ के द्रव्यमान में कमी आई है।
ग्रीनपीस अर्जेटीना के अभियान निदेशक जुएन कार्लोस विलालोंगा कहते हैं कि ये तस्वीरें हाल के दशकों में ग्लेशियर के आकार में हुई चार किलोमीटर से ज्यादा की कमी को दिखाती हैं।
ग्लेशियर की नई तस्वीरें ग्रीनपीस ने अर्जेटीना के बर्फ व ग्लेशियर अध्ययन संस्थान 'इनिग्ला' के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत ली थीं जबकि 1931 की तस्वीर रेव.अल्बटरे डी एगोस्टिनी ने ली थी।
ग्रीनपीस का कहना है कि ग्लेशियरों का कम होना बताता है कि शुद्ध जल का भंडार कम हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications