हैती में अब तक हैजा से 2,300 लोगों ने गवांई जान
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक जनसंख्या एवं जनस्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश भर में पिछले तीन दिनों में हैजा की वजह से 130 लोगों की मौत हो चुकी है।
आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में अब तक हैजा की वजह से 178 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तरी प्रांत आर्तिबोनिते में 748 लोग हैजा से पीड़ित हुए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक हैजा फैलने के बाद से ही 50,923 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 49,330 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
आंकड़ों के मुताबिक हैजा का सबसे अधिक प्रकोप दक्षिणी प्रांत ग्रांड आंसे में हुआ जहां प्रभावित 391 लोगों में 129 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications