ब्राजील में विमान दुर्घटना
समाचार एजेंसी ईएफई ने स्थानीय टेलीविजन के हवाले से खबर दी है कि रविवार की रात जब बीईटी-90 विमान अपने गंतव्य स्थल लोंडरिना में हवाईअड्डे से 20 किलोमीटर दूर था तभी एक मजबूत हवा का झोंका चला और उसका संतुलन गड़बड़ा गया। इसके परिणामस्वरूप विमान सोयाबीन के मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के चंद मिनटों बाद उसमें विस्फोट हुआ लेकिन तब तक चालक दल के दोनों सदस्य और पांच यात्री वहां से बाहर आ गए थे। उन्हें केवल हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications