आतंकी हमले की जांच में स्वीडन की मदद करेगी एफबीआई

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शनिवार को स्वीडन में विस्फोट होने के बाद एफबीआई ने अपनी ओर से जांच में मदद करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे स्वीडन ने स्वीकार कर लिया है।

एफबीआई की टीम ने कहा, "विशेषज्ञ अधिकारी विस्फोटकों की पहचान कर उनकी क्षमता के बारे में आंकलन करेंगे। इन अधिकारियों के पास विश्व के किसी भी हिस्से में आतंकवादियों द्वारा किए जाने हमलों के बारे में काफी अनुभव है।"

स्वीडन में हुए आतंकवादी हमले में हमलावर की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। स्वीडन की पुलिस के पास हमलावर और उसके नजदीकी लोगों के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं थी।

ब्रिटेन और स्वीडन की मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक संदिग्ध हमलावर इराक में पैदा हुआ था। पुलिस ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट से कुछ मिनट पहले एक ई-मेल भेजी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+