सहायतार्थ मैच में शामिल होंगे रोनाल्डो और जिडान

संयुक्त राष्ट्र, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों तथा कैरेबियाई देश हैती में कुछ महीने पहले आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए दर्जनों फुटबाल खिलाड़ी मंगलवार को ग्रीस में एक सहायतार्थ मैच खेलेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेर्सिकी ने सोमवार को कहा, "मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के तहत 30 से अधिक खिलाड़ी आपस में मैच खेलेंगे। इसमें संयुक्त राष्ट्र के सद्भावना दूत रोनाल्डो और जिनेडिन जिडान जैसे मशहूर खिलाड़ी भी शामिल होंगे।"

मार्टिन ने कहा, "इस मैच का आयोजन हैती और पाकिस्तान के पीड़ित लोगों की सहायता के लिए आयोजित किया गया है।"

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जुलाई में पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ में लगभग 1,700 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 2 करोड़ लोग प्रभावित हुए। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से अनुमान के मुताबिक 9.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

उधर, कैरेबियाई देश हैती में इसी साल 12 जनवरी को आए विनाशकारी भूकंप में 250,000 लोग मारे गए। इसके अलावा यहां हैजा फैलने से 1,800 से अधिक लोग मारे गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+