चीन में इमारत में आग लगी, 9 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय राजधानी हांगझू से 230 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में क्यूझोउ इलाके की एक आठ मंजिला इमारत में सोमवार शाम करीब 8.15 बजे आग लग गई।
पुलिस के मुताबिक इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने से पहले एक विस्फोट की आवाज सुनाई दी थी। माना जा रहा है कि यह विस्फोट गैस के एक सिलेंडर में हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications