अमेरिकी विशेष दूत हॉलब्रुक का निधन (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने सोमवार को वाशिंगटन में संवाददाताओं को बताया कि 69 वर्षीय हॉलब्रुक अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के कार्यालय में गिर पड़े थे जिसके बाद उन्हें जॉर्ज वाशिंगटन विश्ववविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में हॉलब्रुक की धमनी का ऑपरेशन किया गया।
इससे पहले सोमवार को विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा था कि हॉलब्रुक की हालत काफी नाजुक है।
हॉलब्रुक का निधन ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अफगानिस्तान के संबंध में भविष्य की रणनीति तय करने में जुटे थे।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के संबंध में हॉलब्रुक के कार्यो की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना हुई थी। हॉलब्रुक जर्मनी में भी अमेरिका के राजदूत रह चुके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications