प्रजापति मुठभेड़ की सुनवाई में दखल नहीं देगी गुजरात सरकार
राज्य सरकार ने न्यायाधीश आफताब आलम की पीठ के समक्ष अपना यह हलफनामा दायर किया है। इसके पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने न्यायालय से कहा था कि गुजरात सरकार इस मामले को जटिल बना रही है।
इसके बाद न्यायालय ने गुजरात सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता तुशार मेहता को इस मामले में राज्य की तरफ से हलफनामा दायर करने के लिए कहा था। न्यायालय ने यह भी कहा था कि यदि सरकार हलफनामा दायर नहीं करती है तो वह निर्देश जारी करेगा।
न्यायालय के निर्देश पर मेहता ने न्यायालय को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार प्रजापति मुठभेड़ मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications