ऊंचाई पर रिक्शे से नहीं उतरे तो 500 रुपये का जुर्माना

अलीगढ़ के जिलाधिकारी के. रविंद्र नायक ने एक आदेश (सर्कुलर) जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर शहर में फ्लाईओवरों, पुलों या चढ़ाई वाले अन्य स्थानों पर किसी व्यक्ति को साइकिल रिक्शा पर बैठे हुए पाया गया तो उससे 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

नायक ने आईएएनएस से कहा, "मानवता के लिहाज से यह आदेश जारी किया गया है। मुझे लगता है कि रिक्शेवाले को चढ़ाई वाली जगहों पर किसी व्यक्ति को बैठाकर रिक्शा खींचने में बहुत परेशानी होती है। ज्यादातर लोग चढ़ाई पर नहीं उतरते, जो मानवीय दृष्टीकोण से उचित नहीं है।"

जिला प्रशासन की तरफ से इस सम्बंध में आदेश इसी महीने के शुरुआत में जारी किया गया जो दो महीने में लागू कर दिया जाएगा।

नायक ने कहा, "मैं चाहता हूं कि यह आदेश लागू होने से पहले अधिकारियों द्वारा लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाए। इस आदेश के बारे में लोगों को परिचित कराने के लिए प्रशासन की तरफ से लोगों के बीच पर्चियां बांटी जा रही हैं। साथ ही शहर के कई इलाकों में आदेश से सम्बंधित पोस्टर और होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को इसके बारे में पता चल सकेगा।"

लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के साथ पुलिस और गैर सरकारी संस्थानों (एनजीओ) को भी लगाया गया है। नायक ने कहा, "जब हमें लगेगा कि आदेश के बारे में पर्याप्त प्रचार हो चुका है, उसी दिन से जुर्माना लगाना शुरू कर दिया जाएगा।"

जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती दौर में बाहर से आने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने में थोड़ी नरमी बरती जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+