शताब्दी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर बीना स्टेशन के करीब एक मोटरसाइकिल सवार रेल पटरी पार कर रहा था। इसी वक्त नई दिल्ली से भोपाल जा रही कि शताब्दी एक्सप्रेस आ गई। रेलगाड़ी को आते देख मोटरसाइकिल सवार वाहन को पटरी पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
बताया गया है कि पटरी पर पड़ी मोटरसाइकिल एक्सप्रेस के इंजन में फंसकर लगभग 400 मीटर तक घिसटती हुई गई। बाद में किसी तरह मोटरसाइकिल को निकाला गया।
भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के.के. दुबे ने शताब्दी एक्सप्रेस से मोटरसाइकिल के टकराने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। शताब्दी एक्सप्रेस लगभग आधा घंटे घटनास्थल पर खड़ी रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications