आत्मघाती हमलावर के बेटे का नाम ओसामा

लंदन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्वीडन में शनिवार को आतंकी हमले के दौरान खुद को उड़ाने वाले लंदन के आत्मघाती हमलावर ने अलकायदा प्रमुख के सम्मान में अपने बेटे का नाम ओसामा रखा हुआ है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को सामने आई।

तैमूर अब्दुलवहाब अल-अब्दाली (29), बेडफोर्डशायर के लुटॉन में एक बिस्तर विक्रेता के रूप में काम करता था, और अपनी ब्यूटीशियन पत्नी मोना(28) और बेटे ओसामा तथा दो बेटियों (चार वर्ष व दो वर्ष) के साथ रहता था।

अल-अब्दाली ने अपनी ऑडी कार में बम लगाया और क्रिसमस के खरीदारों से पटे पड़े स्टॉकहोम के एक व्यस्त बाजार में पाइपबम के जरिए खुद को शनिवार को उड़ा दिया। उसके शरीर में बंधे पांच अन्य बम नहीं फट पाए थे। इस घटना में दो लोग घायल हो गए थे।

समाचार पत्र 'द सन' में प्रकाशित खबर के अनुसार अलकायदा प्रमुख की घृणास्पद शिक्षाओं के प्रति अल-अब्दाली के समर्पण के कारण उसे लुटॉन स्थित स्थानीय मस्जिद से बाहर कर दिया गया था। वह मुस्लिम युवकों का मन खराब करने की कोशिश कर रहा था।

लुटॉन इस्लामिक सेंटर के सचिव फरासत लतीफ (41) ने कहा, "वह मस्जिद में चरमवादी विचारों का उपदेश देता था। वह मौलानाओं और विद्वानों की निंदा करता था। वह उनके बारे में कहता था कि सब बिक गए हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+