कुशल राजनयिक थे होलब्रुक : भारत
विदेश मंत्रालय से जारी हुए एक वक्तव्य में कहा गया है, "राजदूत रिचर्ड होलब्रुक के असामयिक निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली है।"
वक्तव्य में आगे कहा गया है, "उन्होंने अपने देश में एक कुशल राजनयिक के रूप में और अपने लम्बे करियर में अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए असाधारण अंतर्दृष्टि के साथ काम किया।"
"वह अपने पीछे भारत और यकीनन दुनियाभर में अपने कई दोस्त और प्रशंसक छोड़ गए हैं। उनके पारिवारिक सदस्यों और मित्रों के साथ हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं।"
अमेरिका के उच्च स्तरीय राजनयिक 69 वर्षीय होलब्रुक का धमनी की शल्य चिकित्सा के बाद निधन हो गया था।
होलब्रुक ने राजनयिक के रूप में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा तक के कार्यकाल में तथा वियतनाम युद्ध काल से लेकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तालिबान व अलकायदा के खिलाफ युद्ध तक अपनी सेवाएं दीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications