पुलवामा में ग्रेनेड हमला, 4 घायल
पुलिस ने बताया कि अलगाववादियों द्वारा किए गए इस हमले में अर्धसैनिक बल का एक जवान भी घायल हुआ है। यह हमला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया।
ग्रेनेड निशाने पर नहीं लगा और सड़क पर ही फट गया। इस घटना में तीन स्थानीय लोगों सहित सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया है। इस घटना के मद्देनजर मंगलवार दोपहर के बाद इलाके के बाजार बंद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications