शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक चढ़ा (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 54.97 अंक बढ़कर 19,746.75 पर खुला। सेंसेक्स में अधिकतम 19,836.82 अंक और न्यूनतम 19,621.41 अंक के बीच 215.41 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 19,691.78 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में कुल 19 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जिसमें स्टारलाइट इंडस्ट्रीज (3.46 फीसदी), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र (2.67 फीसदी), टाटा स्टील (2.33 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.19 फीसदी) और एसबीआई (1.66 फीसदी) सर्वाधिक लाभ में रहे।
सेंसेक्स में 11 नुकसान में रहने वाले शेयरों में हीरो होंडा (3.30 फीसदी), जिंदल स्टील (1.41 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.34 फीसदी), हिंदुस्तान युनीलीवर (0.77 फीसदी) और मारुति सुजुकी (0.52 फीसदी) प्रमुख थे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.05 अंक बढ़कर 5928.70 पर खुला। निफ्टी में अधिकतम 5953.95 अंक और न्यूनतम 5888.75 अंक के बीच कुल 65.20 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 114.27 अंक बढ़कर 7651.27 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 147.94 अंक बढ़कर 9282.59 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में सिर्फ वाहन में 0.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शेष 12 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.14 फीसदी), धातु (1.60 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनी (0.97 फीसदी), रियल्टी (0.95 फीसदी) और उपभोक्ता वस्तु (0.93 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1931 शेयरों में तेजी और 939 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 121 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications