मुम्बई में अभियांत्रिकी केंद्र की इमारत जून तक तैयार होगी
बृहद मुम्बई नगर निगम (बीएमसी) की स्थाई समिति के अध्यक्ष राहुल शेवाले ने कहा, "छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर निगम का मुख्यालय विरासत इमारत है। नई इमारत भी वास्तुकला का बेहतरीन नमूना होगी।"
उन्होंने कहा, "फिलहाल हाइड्रालिक इंजीनियर, सिटी इंजीनियर और सीवेज, रखरखाव और अभियांत्रिकी, परिवहन और पुल एवं इमारत प्रस्ताव जैसे अन्य इंजीनियरिंग विभाग अलग-अलग जगहों पर हैं। इन सभी को अगले साल बनकर तैयार होने वाली इमारत में स्थानांतरित किया जाएगा।"
दो लाख वर्ग फुट से ज्यादा जमीन पर बन रही इस इमारत में एक पुस्तकालय, अभियांत्रिकी दस्तावेज कक्ष, निविदा कक्ष और एक नियंत्रण कक्ष होगा। इस इमारत में बीएमसी के कम्प्यूटरकृत संचालन को नियंत्रित करने के लिए एक डाटा फैसिलिटी केंद्र भी होगा।
शेवाले ने कहा, "इमारत के निर्माण का 70 प्रतिशत काम हो चुका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications