कन्नूर हवाई अड्डे के शेयरों का फिलहाल आवंटन नहीं

उन्होंने कहा कि शेयर आवंटन के लिए कागजी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। शुरू में कुछ निजी कम्पनियों ने 74 फीसदी हिस्सेदारी की मांग की थी। इससे इंकार करने पर उन्होंने फिर 52 फीसदी हिस्सेदारी चाही। इससे भी सरकार ने इंकार कर दिया। फिलहाल तीन निजी कम्पनियों ने 26 फीसदी हिस्सेदारी की मांग की है। और कोई पक्ष यदि हिस्सेदारी चाहता है, तो उन्हें आवेदन करना चाहिए। उसके बाद आनुपातिक ढंग से शेयर आवंटन के लिए फैसला लिया जाएगा।

मुम्बई के लीला होटल समूह और इंफ्रास्ट्रक्च र लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड इस हवाईअड्डे में बहुमत हिस्सेदारी चाहते हैं।

कन्नूर के निकट मत्तानूर में केरल के इस चौथे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का 17 दिसम्बर को शिलान्यास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हवाईअड्डा दो सालों में बनकर तैयार हो जाएगा और यह राज्य का सबसे बड़ा हवाईअड्डा होगा।

हवाईअड्डा के लिए एक नई कम्पनी कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड का पंजीकरण हो चुका है। पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव वी. तुलसीदास को कम्पनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। हवाईअड्डा को सरकारी-निजी भागीदारी से बनाया जाएगा।

बालाकृष्णन ने नई कम्पनी के शेयरों के विभाजन के बारे में कहा कि इसमें 26 फीसदी हिस्सेदारी राज्य सरकार की होगी, 23 फीसदी हिस्सेदारी राज्य की सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को दी जाएगी, दो फीसदी हिस्सेदारी केरल सरकार की कम्पनी 'इंफ्रास्ट्रक्च र केरल लिमिटेड' (इंकेल) को दी जाएगी। शेष 49 फीसदी हिस्सेदारी निजी कम्पनियों को दी जाएगी।

केरल में अभी तीन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं। ये कोच्चि, कोझिकोड और तिरूवनंतपुरम में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+