उड़ीसा में विधानसभा अध्यक्ष की मेज पर चढ़े विधायक
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप अमत ने एक घंटे के लिए प्रश्नकाल स्थगित कर दिया। वेदांता विश्वविद्यालय के गठन के फैसले पर कांग्रेस सदस्यों द्वारा हंगामा करने के बाद पहले भी कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई थी।
कोणार्क-पुरी मरीन ड्राइव के नजदीक वेदांता विश्वविद्यालय बनना है।
गौरतलब है कि नवंबर में उड़ीसा उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने विश्वविद्यालय के लिए भूमि का अधिग्रहण खारिज कर दिया था और अधिकारियों से कहा था कि अधिग्रहित भूमि उसके मालिकों को लौटा दी जाए।
पटनायक ने कहा था कि उनकी सरकार उच्च न्यायालय के इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकती है।
सदन में गहमागहमी उस समय शुरू हुई जब कांग्रेस सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान पटनायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के मंच की ओर बढ़ना शुरू कर दिया।
कुछ विधायकों ने अध्यक्ष की मेज पर चढ़ने की कोशिश की। सदन के कर्मचारी उन्हें वहां से हटाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इस बीच राजेंद्र चतरिया मेज पर चढ़कर लेट गए।
पटनायक ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण था।
विधानसभा का 24 दिवसीय शीतकालीन सत्र 23 नवंबर को शुरू हुआ है और यह 22 दिसम्बर तक चलेगा। सत्र की शुरुआत के समय से ही विपक्ष पटनायक के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications