अपोलो म्यूनिख हेल्थ को 210 करोड़ रुपये आय की उम्मीद
कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंथनी जैकब ने कहा, "पिछले साल की तुलना में इस साल कारोबार में अच्छी वृद्धि हो रही है। हमें उम्मीद है कि इस साल हमारी वार्षिक प्रीमियम आय 210 करोड़ रुपये हो जाएगी।"
पिछले वित्त वर्ष में कम्पनी की प्रीमियम आय 114 करोड़ रुपये रही थी।
उन्होंने कहा कि कम्पनी इस साल 15 नई शाखाएं खोलेगी। कम्पनी की कुल शाखाओं की संख्या 55 हो जाएगी।
जैकब ने कहा, "हम इस साल एजेंटों की संख्या में भी 6,000 से 18,000 लोगों की वृद्धि करेंगे।"
उन्होंने कहा कि कम्पनी की कुल क्षति अनुपात 65-70 प्रतिशत है जो कि योजना के अनुरूप है। समूह स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में भी कम्पनी का कुल क्षति अनुपात केवल 85 प्रतिशत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications