कर्नाटक में भ्रष्टाचार से प्रभावी तरीके से निपटा जाएगा : आडवाणी
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से यहां बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में आडवाणी ने कहा, "पार्टी ने कर्नाटक की घटना को संज्ञान में लिया है और उसके साथ प्रभावी तरीके से निपटा जाएगा।"
राजग ने यह संवाददाता सम्मेलन इस बात की घोषणा करने के लिए बुलाया था कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने के लिए राजग का संघर्ष जारी रहेगा।
आडवाणी ने इस लड़ाई को संसद से सड़क तक ले जाने के लिए राजग द्वारा 22 दिसम्बर को एक रैली का आयोजन करने की भी घोषणा की।
ज्ञात हो कि येदियुरप्पा ने बेंगलुरू में और उसके आसपास के इलाकों में अपने रिश्तेदारों को प्रमुख भूखंड आवंटित करने में कथित रूप से पक्षपात किया था। इस कारण उन पर इस्तीफे का भारी दबाव बना था। लेकिन पार्टी ने अंतत: उन्हें कुर्सी पर बनाए रखने का निर्णय लिया।
आडवाणी ने कहा, "मैं कर्नाटक में अपनी खुद की विश्वसनीयता को लेकर चिंतित हूं। मामले से निपटा जा रहा है और प्रभावी तरीके से निपटा जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications