पेशावर में विस्फोट में 1 घायल (लीड-1)
स्थानीय जियो टीवी के हवाले से बताया गया है कि चारसाड्डा सड़क पर हुए इस विस्फोट में एक महिला घायल हुई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल के जरिए यह विस्फोट किया गया था।
इससे पहले सोमवार को एक स्कूल बस के नजदीक हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में एक छात्र सहित दो लोग मारे गए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब स्कूल बस बम के नजदीक से होकर गुजर रही थी तब रिमोट कंट्रोल के जरिए विस्फोट किया गया। बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
पाकिस्तान के अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरपश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले कुछ सालों के दौरान कानून-व्यवस्था बुरी तरह गड़बड़ा गई है। सरकार ने यहां अलकायदा व तालिबानी आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान शुरू किया हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications