मध्यावधि चुनाव की बात डराने के लिए : आडवाणी
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा यहां बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में आडवाणी ने कहा, "यह केवल भय पैदा करने के लिए है। सांसदों को डराने और विपक्षी एकता को तोड़ने के लिए है।"
आडवाणी ने कहा, "मध्यावधि चुनाव की बात आधिकारिक तौर पर मंत्रियों की ओर से आई है, जिनके नाम मैं नहीं लेना चाहता। वे जानते हैं कि अभी डेढ़ साल पहले ही चुनाव हुआ है। पांच साल के लिए निर्वाचित हुआ कोई सांसद भला अपना बाकी कार्यकाल क्यों खलल में डालना चाहेगा।"
आडवाणी ने कहा कि राजग ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव इसलिए नहीं लाया, क्योंकि गैर राजग विपक्षी सदस्यों से समर्थन मिलने की सम्भावना नहीं थी।
ज्ञात हो कि संसद का पूरा शीतकालीन सत्र, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने की विपक्ष की मांग की भेट चढ़ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications