प्रधानमंत्री कैबिनेट की गतिविधियों से अनभिज्ञ : आडवाणी
आडवाणी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अब हमें पता चला है कि प्रधानमंत्री यहां तक कि अपने कैबिनेट में घट रही कई घटनाओं से ही वाकिफ नहीं हैं।"
उन्होंने कहा कि नीरा राडिया की फोन वार्ता लीक होने के बाद इस बात को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं कि मंत्रालयों के बंटवारे और गठन में कौन से लोग शामिल हैं।
आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा मंगलवार सुबह दिए गए उस बयान पर भी प्रतिक्रिया जाहिर की, जिसमें उन्होंने कहा था कि टेप की गई फोन वार्ताओं को सरकारी सांस्थानिक ढाचे के बाहर लीक होने से रोकने के लिए सरकार, प्रौद्योगिकी आधारित उपाय अपनाने पर विचार करेगी।
आडवाणी ने सवाल किया, "क्या इन मामलों को लेकर प्रधानमंत्री को चिंतित होना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications