रोमर ने हॉलब्रुक के निधन पर शोक व्यक्त किया
रोमर ने अपने बयान में कहा, "हॉलब्रुक असीम ऊर्जा और निष्ठा के साथ अनवरत कार्य करते थे। वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे।"
रोमर ने कहा कि हॉलब्रुक उनके करीबी मित्र थे। हॉलब्रुक ने करीब 50 साल तक अमेरिका की प्रशासनिक सेवा में काम किया।
"वह अफगानिस्तान और पाकिस्तान में शांति लाने के लिए प्रयासरत थे और भीषण समस्याओं के समाधान ढूढ़ने के प्रति हमेशा रचनात्मक रहते थे। उनमें सामान्य लक्ष्य के लिए विभिन्न लोगों को एक साथ लाने की अद्भुत क्षमता थी।"
उन्होंने कहा, "अमेरिका ने अपना महान कूटनीतिज्ञ खो दिया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने शांति का एक महान विजेता और विश्व ने एक महान व्यक्ति खो दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications