छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 7 मरे
पुलिस के मुताबिक यह हादसा सिमगा इलाके में रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर देर रात में हुआ।
सिमगा पुलिस स्टेशन के प्रभारी बी.एन.शर्मा ने बताया, "मारुति वैन में सवार सात लोगों की मौत हुई है। पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो लोगों की मौत रायपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।"
शर्मा ने कहा कि मारुति वैन में सवार चार अन्य लोगों को भी चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे एक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications