शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दोपहर के कारोबार में अपने प्रारंभिक स्तर 19,746.75 अंक के करीब ही बना रहा। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाले सूचकांक में 10 अंक बढ़कर 5,938 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ।
बैंकिंग और ऑटोमोबाइल्स सूचकांकों के अलावा बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त का रुख रहा। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं, धातु और रियल्टी सूचकांकों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications