बिहार में नक्सलियों ने 3 ट्रक फूंके
पुलिस के अनुसार भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कार्यालय के समीप भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने धावा बोलकर वहां खड़े तीन ट्रकों में आग लगा दी। सभी ट्रक कुरसेला से पूर्णिया के बीच सड़क का निर्माण करा रही कम्पनी चड्ढा एंड चड्ढा के थे।
सूत्रों के अनुसार ट्रक को जलाने के पूर्व नक्सलियों ने वहां ट्रक चालकों और मजदूरों के साथ मारपीट भी की। सूत्रों का कहना है कि नक्सलियों द्वारा कम्पनी से जबरन पैसे की मांग की गई थी परंतु राशि नहीं दिये जाने के कारण नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने मंगलवार को बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications