वायु सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 8 जख्मी (लीड-1)
सबसे भारी और दुनिया का सबसे बड़ा हेलीकॉप्टर एमआई-26 सुबह 9.50 बजे उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही सतवारी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर रीसी जिले में एक रेल लाइन बिछाने के लिए साजो-सामान लेकर जा रहा था।
वायु सेना के प्रवक्ता टी.के. सिंघा ने आईएएनएस को बताया कि शुरुआती खबरें बताती हैं कि आठ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की विस्तृत जानकारी इकट्ठी की जा रही है।
जम्मू में थल सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल विप्लव नाथ ने बताया कि घायलों को सतवारी के एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।
दुर्घटना का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है। वायु सेना ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
वायु सेना के पास भारी परिवहन के लिए रूस के आठ एमआई-26 हेलीकॉप्टर हैं। एक हेलीकॉप्टर अधिकतम 5,000 किलोग्राम भार की सामग्री या 70-100 यात्रियों को ले जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications