'सीमा पार से धन भेज रहे हैं आतंकवादी संगठन'
रक्षा मंत्री ए़ के. एंटनी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सीमा पार से कार्य कर रहे आतंकवादी संगठनों द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में धन भेजने की रिपोर्टे हैं।
उन्होंने कहा कि धन उपलब्ध कराए जाने के ऐसे स्रोतों की जांच करने की जिम्मेवारी का कार्य राज्य स्तर तथा केन्द्रीय स्तर के एक दल को सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर सुरक्षा बलों की पर्याप्त उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications