मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में 2 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
जांच एजेंसी ने 14वें अतिरिक्त मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी की अदालत में देवेंद्र गुप्ता और लोकेश शर्मा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। शर्मा अजमेर विस्फोट मामले में भी वांछित हैं।
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि 80 पृष्ठ के आरोप पत्र में अभिनव भारत के सदस्यों की भूमिका पर रोशनी डाली गई है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी जांच चल रही है।
उल्लेखनीय है कि हैदराबाद की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में 18 मई, 2007 को जुम्मे की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ था, जिसमें नौ लोग मारे गए थे। मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications