झारखण्ड में 6 बच्चे डूबे
रांची। झारखण्ड में दो अलग-अलग घटनाओं में छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रांची स्थित स्वर्णरेखा नदी में दो बच्चे डूब गए।
अन्य चार बच्चे रांची से लगभग 145 किलोमीटर दूर बोकारो जिले के खारगनी गांव स्थित सेंट्रल कोलफिल्ड लिमिटेड (सीसीएल) की बंद पड़ी खदान में भरे पानी में रविवार को डूब गए। इन बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच थी। पुलिस के अनुसार डूबे बच्चों के शव ग्रामीणों ने सोमवार को बरामद किए।












Click it and Unblock the Notifications